भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा द्वारा आज “संस्कार” सूत्र के अंतर्गत पुंसवन संस्कार के कार्यक्रम का आयोजन।

वाराणसी भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा द्वारा आज “संस्कार” सूत्र के अंतर्गत पुंसवन संस्कार के कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा शाखा द्वारा गोद लिए हुए प्राथमिक कन्या विद्यालय पिशाच मोचन के प्रांगण में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम वंदे मातरम कराकर मां भारती व स्वामी विवेकानंद जी को नमन करते हुए सचिव विनीता सिंह जी ने आए हुए सभी शाखा सदस्यों व दायित्व धारीयो का स्वागत व उद्बोधन दिया। तत्पश्चात पुंसवन संस्कार के कार्यक्रम को शुरू कराया गया। सर्वप्रथम आमंत्रित ब्राह्मण के मंत्रोचार के साथ गणेश पूजन के पश्चात कार्यक्रम कराया गया। गर्भवती महिला को सर्वप्रथम नारियल, फल मिठाई सुहाग का सामान व हरी साग, सब्जियां, दलिया, चना, गुड़ इत्यादि पौष्टिक वस्तुएं प्रदान की गई।नौ माह तक गर्भ में शिशु का कैसे संरक्षण किया जाए। इसके लिए उन्हें क्या खाना चाहिए उन्हें किस प्रकार गर्भस्थ शिशु के पालन पोषण में अपना ध्यान रखना चाहिए। इसकी भी जानकारी उन्हें दी गई। धन्यवाद ज्ञापन शाखा गतिविधि संस्कार संयोजक छाया श्रीवास्तव ने किया। उपस्थित सदस्यों में शाखा गतिविधि संपर्क सुषमा सिंह शाखा गतिविधि महिला सहभागिता दीपमाला सिंह , पुष्पा दुबे व अन्य सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। भीषण गर्मी में भी शाखा की भाभियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बना दिया। इसके लिए सभी का हृदय से धन्यवाद।इसकी अतिरिक्त प्रधानाचार्य अनीता श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।जिनके माध्यम से कार्यक्रम संपन्न हो पाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!