निर्भीक -नयन काव्य संगम -2025 का आयोजन 25 मई को सायं 4 बजे से।

वाराणसी सुखमंगल सिंह मंगल, निर्भीक नयन काव्य संगम एवं आइडियल इण्डिया साहित्यिक/ सांस्कृतिक सन्देश -2025 आवरण पृष्ठ विमोचन समारोह 25 मई 2025, रविवार को, सायं 4 बजे से, अथर्व फेमिली रेस्टोरेंट एसी.हाल, पटेल धर्मशाला के ठीक सामने, तेलियाबाग, वाराणसी,उ.प्र.में काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल के अध्यक्षता में भारत विकास परिषद् वरूणा के अध्यक्ष प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश के मुख्य संरक्षण में आकाशवाणी वाराणसी के निदेशक डॉ.राजेश कुमार गौतम एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष -डा. प्रमोद वाचस्पति सलिल जौनपुरी प्रमुख अतिथि द्वय के गरिमामयी उपस्थिति में दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष डॉ.रामअवतार पाण्डेय, जनकल्याण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय द्वारा शुभ -उदघाट्न के उपरांत भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित विशिष्ट लोगों को काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल द्वारा सम्मान/ स्मृति सम्मान -2025 भी भेंट किया जायेगा। उक्त आयोजन में सहभागिता के लिए मोबाईल नम्बर -6306057870 पर या 9450364292 पर संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी आयोजन अध्यक्ष सुखमंगल सिंह मंगल एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक एवं कार्यक्रम संयोजक/संचालक- अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!