फौजी इंदल सिंह के साथ पुलिस के द्वारा किये जुल्म को लेकर आक्रोश

सारा फातिमा /संवाददाता

रायबरेली। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश संयोजक राजेश सिंह फौजी, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह फौजी और भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय नेता जेपी सिंह के नेतृत्व में फौजी इंदल सिंह के साथ डलमऊ और घुरवारा पुलिस चौकी के द्वारा की गई बर्बर कार्यवाही को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके अलावा डलमऊ नगर में पुलिस के खिलाफ आक्रोश मार्च का भी आयोजन कियागया। हस्ताक्षर अभियान के लिए हुई बैठक में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में फौजी के साथ पुलिस के क्रूर व्यवहार को लेकर जोरदार निंदा की गई और सभी ने कहा कि दीपावली जैसे त्योहार पर एक फौजी के साथ पुलिस का व्यवहार निश्चित रूप से निंदनीय था। भाजपा नेता जेपी सिंह ने कहा कि फौजी के साथ पुलिस के द्वारा की गई बर्बर कार्यवाही को लेकर जनता में आक्रोश है। घुरवारा चौकी इंचार्ज मलिक के द्वारा पहले फौजी के साथ गाली गलौज किया गया। उसके बाद फौजी ने भी जवाब में गाली गलौज किया जिसको लेकर दरोगा और सिपाहियों ने जिस तरह से फौजी को मारा ।वह स्वतंत्र भारत में निश्चित रूप से मानवता और जन विरोधी कार्य है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के साफ निर्देश के बावजूद पुलिस जनता के साथ न्याय नहीं कर रही है और पुलिस रक्षक नहीं भक्षक बन गई है। पूर्व प्रधान शिशुपाल सिंह ने भी पुलिस कार्यवाही की जोरदार निंदा की और कहा कि जो भी बन सकेगा वह किया जाएगा। श्री परशुराम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने भी फौजी पर हुए जुल्म का विरोध करते हुए कहा कि इस पुलिस के खिलाफ जो भी करना होगा, हम आमरण अनशन से लेकर भूख हड़ताल तक करेंगे लेकिन फौजी को न्याय दिलाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता, जिला पंचायत सदस्य ,प्रधान, पूर्व प्रधान किसान संगठन के लोग मौजूद रहे। खासतौर से मजदूर संघ अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल, अनमोल सिंह, शिव प्रकाश दीक्षित ,नागेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, रमेश कुमार ,राधेश्याम पाल, जितेंद्र पटेल, आदित्य सिंह ,महेंद्र सिंह ,भानु प्रताप सिंह, रामकुमार सिंह, दीपेंद्र कुमार, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, निरंजन लाल ,धीरेंद्र प्रताप, रमाशंकर ,विजय, अमरेंद्र कुमार, राज बहादुर, संजय लोधी ,विजय लोधी ,वासुदेव ,राम हर्ष सिंह, बृजेश कुमार ,शैलेश कुमार, विमलेश प्रधान ,लवकुश सिंह, महारथी, बीएललोधी आदि सैकड़ो लोग मौजूदरहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!