आनन्द कुमार मिश्र : संवाददाता परतावल।
महराजगंज जनपद में परतावल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसम्हा प्राथमिक विद्यालय मे तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी को ससम्मान बहाल किया गया। बताते चलें प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष पर सरकार के खिलाफ एवं विभागीय कार्यों को न करने हेतु एवं साथ ही साथ परिषदीय शिक्षकों को उकसाने का आरोप था। खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा के जांच के बाद उनके द्वारा विभागीय कार्य को पूर्ण कर लिया गया और जांच में सरकार के खिलाफ किसी भी टिप्पणी की पुष्टि नहीं हुई। विभाग द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं महिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष वंदना त्रिपाठी को भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो यह कह कर ससम्मान बहाल कर दिया गया।