आनन्द कुमार मिश्र : संवाददाता परतावल
आज नगर पंचायत परतावल वार्ड नम्बर 06 आजाद नगर में स्थित जायसवाल मैरेज हाल में योगी सेवक दीपक सिंह ने क्षेत्र के सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओ का माल्यार्पण कर, अंग वस्त्र ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम का संचालन लोक भारती अखबार के पत्रकार अरविंद यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा समाज सेवी राजन वर्मा ने किया। योगी सेवक दीपक सिंह ने पत्रकार बंधुओ के साथ-साथ क्षेत्र की जनता को नववर्ष की ढेरो सारी शुभकामनाएं देते हुए, अपने को पनियरा विधानसभा का असली उत्तराधिकारी बताया, कहा कि चाचा की अब रिटायर्ड होने का समय आ गया है। मैंने अपना पूरा जीवन पनियरा की जनता के लिए समर्पित कर दिया है और जीवन भर सेवा करता रहूंगा। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह को योगी सेवक दीपक सिंह ने अपना चाचा कहते हुए कहा की चाचा का उम्र हो गया है, और मैं दीपक सिंह उनका असली उत्तराधिकारी हूं और कोई नही। टिकट मिले या ना मिले मैं पनियरा की जनता का साथ हर समय देता रहूंगा। मैं केवल पनियरा क्षेत्र की कमियों को ही पूज्य आदित्यनाथ को रूबरू करा रहा हूं, विधानसभा 2027 चुनाव के पहले पनियरा क्षेत्र में तहसील बनवाने का प्रयास जोरो पर है।
योगी सेवक दीपक सिंह के साथ क्षेत्र के सभासद शिवेंद्र सिंह, अंकुर सिंह, रवि राणा, डॉ संजय चौधरी, मनोज पहलवान आदि उपस्थित रहे।