पुनीत कुमार पाण्डेय : संवाददाता भिटौली।

विकास खंड परतावल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवा बुजुर्ग में अंत्येष्टि स्थल भूमि पूजन में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि के रूप में भाजपा युवा नेता प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह के हाथों वैदिक विधि विधान से भूमि पूजन कराया गया। शिलान्यास में निर्भय सिंह के हाथों ईट रख आचार्य द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के अथक प्रयास से बेलवा बुजुर्ग में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण संभव हो पाया है। ग्राम वासियों ने नारे जयकारे के साथ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान शहंशाह, अंगद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, देवेंद्र उपाध्याय, उमेश गुप्ता, गणेश पाण्डेय, शंभू पटेल, सुनील गौड़, अजय गौतम, अनिल यादव, जगदीश पांडे, आदित्य पटेल आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।