राहुल मिश्रा : संवाददाता
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण व श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार मय हमराह उपनिरीक्षक अश्वनी गुप्ता, हेड कांस्टेबल शक्ति पाण्डेय द्वारा रोक थाम व जुर्म जरायम में मामूर होकर मु०अ०सं० 192/2024 धारा 363/366 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त राम आशीष गौड़ उर्फ करन पुत्र जीतलाल उम्र 28 वर्ष निवासी तरकुलवा भटगाँवा को ग्राम पंचायत अन्ध्या के चौराहा से गिरफ्तार कर कारण से बोध कराते हुए हिरासत पुलिस लिया गया। अग्रीम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त राम आशीष गौड उर्फ करन पुत्र जीतलाल उम्र 28 वर्ष निवासी तरकुलवा भटगाँवा थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज द्वारा वादी मुकदमा जाहिद पुत्र नवी निवासी तरकुलवा भटगाँवा थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज की लडकी को शादी के झाँसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में वादी मुकदमा द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके प्रार्थना पत्र पर मु०अ०सं० 192/2024 धारा 363/364 भादवि पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त के सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता को दिनांक 20.01.2025 को बरामद किया गया तथा वाछिंत अभियुक्त राम आशीष गौड़ उर्फ करन उपरोक्त को आज दिनांक 24 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।