बहुआर मे चोरों के हौसले बुलंद, खेत से उड़ा ले गए सोलर पैनल।

संवाददाता राहुल मिश्रा

निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बार्डर से सटे बहुआर कला गांव के पश्चिम सिवान स्थित एक खेत में सिंचाई के लिए लगे सोलर पैनल को चोरों ने रविवार रात में चुरा लिया है। जिससे क्षेत्र के अन्य किसानों में हड़कंप मच गया है। वही इस मामले में पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित किसान ईश्वर शरण दास निवासी बहुआर कला ने पुलिस से बताया हैं कि वह क्षेत्र के बड़े किसान है। ऐसे में वह फसलों की सिंचाई के लिए 2023 में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत 186000 रूपये की लागत से सोलर पैनल लगवाया था। जिससे वह फसलों की सिंचाई करते थे। इसी बीच सोमवार को फसल की सिंचाई करने के लिए वह जब खेत में पहुंचे तो सन्न हो गए। क्योंकि खेत में लगे सोलर पैनल को चोरों ने चुरा लिया था। उन्होंने इसकी जानकारी गांव लौट अन्य लोगों को दी। उसके बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। वही ग्रामीणों का मानना है कि इन दिनों भारत नेपाल बार्डर पर दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने सख्ती कर दी है। ऐसे में सरहद पर काफी हद तक तस्करी नहीं हो रही है। यही कारण है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती चली जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कनौजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पीड़ित किसान से तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!