
अंश शुक्ला /संवाददाता
महराजगंज:- नगर के भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर आज विभिन्न मोर्चो की बैठक हुई जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता मे हुई जिसमे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य ने आगामी 2 सितंबर से 25 सितंबर तक चलने वाली सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की पिछली सदस्यता जो 3 वर्ष की थी, वह 31 अगस्त को स्वतः समाप्त हो गई ।उन्होंने बताया कि इस सदस्यता अभियान में बूथ स्तरीय 5 सदस्यीय एक टीम तैयार की गई है जो आमजनों के बीच एक एक दरवाजे पर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे। सदर विधायक जय मंगल कन्नौज्जिया ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान को संगठन के महापर्व के रूप में मनाना है। पार्टी ने लोगों को सदस्य बनाने के लिए चार तरह की व्यवस्थाएं की हैं। इसमें ऑनलाइन, नमो एप, क्यूआर कोड और फॉर्म भरकर सदस्य बनाया जाएगा। सदस्यता अभियान की शुरुआत कल 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी करने जा रहे है । साथ ही पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुट जाएंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। पार्टी की विचारधारा और डबल इंजन की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी भी जनता को बताएंगे । पार्टी का मुख्य उद्देश्य डॉक्टर दीन दयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का विकास करना है । जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक दल नहीं है बल्कि एक विचारधारा है जिसमें राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उन सभी लोगों को पार्टी से जोड़ना है जो भारत को एक समृद्ध और समर्थ राष्ट्र बनाने की चाह रखते हैं।जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि सदस्यता के लिए कुल पांच तरीके उपलब्ध हैं, 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके, क्यूआर कोड स्कैन करके, नमो एप के माध्यम से, ऑफलाइन फॉर्म भरकर,अन्य डिजिटल माध्यमों से। उन्होंने बताया कि 2019 में मिस्ड कॉल के जरिए भाजपा ने 18 करोड़ से अधिक नए सदस्य जोड़े थे, जिससे पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवल , जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, बबलू यादव ,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री इलतफ खान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, नागेंद्र प्रसाद , डॉ सूरज सिंह, राम कोमल चौधरी, सुनील रावत, ओम प्रकाश पांडेय, गिरिजेश अग्रवाल, संजय सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजमती देवी, मण्डल अध्यक्ष प्रज्ञा मिश्र, शुभलक्ष्मी सिंह, वीरेंद्र चौहान,राधारमण शुक्ला, नरेंद्र पटेल सहित तमाम मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।