संवाददाता – राहुल मिश्रा निचलौल।
थाना क्षेत्र के मिश्रवलीया गांव में शुक्रवार रात करीब आठ बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फट गई। जिसके चलते आग लग गई। वही इस दौरान लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक दो घर जलकर राख हो गए। वही हादसे के दौरान लोगों में घंटों चीख पुकार मची रही। गनीमत रहा की कोई बड़ा अनहोनी होने से बच गई।जानकारी के मुताबिक मिश्रवलीया निवासीश्यामलाल हरिजन की पत्नी हर रोज की तरह शुक्रवार रात करीब आठ बजे खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस लीकेज हो गया। जिसके चलते रसोई घर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले ली। फिर चीख पुकार की आवाज सुन मौके पर जुटे लोग जब तक कुछ करने का कोशिश करते तब तक श्यामलाल और पड़ोसी नंदलाल का घर जलकर राख हो गई। वही हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से काफी देर बाद आग पर किसी तरह काबू पा लिया। फिर लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे में नुकसान के बाद दोनों घरों के पीड़ितों में चीख पुकार मची रही।वही इस संबंध में एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने कहा की मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। हल्का लेखपाल से नुकसान का जायजा लेकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।