पनियरा विधानसभा क्षेत्र में पहुँचे पंकज चौधरी जाना परिजनों का हाल, परिवार का बढ़ाया ढांढस |

 आनन्द कुमार मिश्र 

संवाददाता परतावल महराजगंज

नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 06 आजाद नगर व ग्राम पंचायत धरमौली में पहुंचकर केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शोकाकुल परिवार में पहुंचकर व्यक्त किया शोक संवेदना |

वार्ड नंबर 06 आजाद नगर निवासिनि डा० श्रीमती मीना सिंह का स्वर्गवास हो गया था और वही, मान्यता प्राप्त पत्रकार रामप्रवेश उपाध्याय की माता कमलावती देवी का स्वर्गवास हो गया था |
विकास खण्ड परतावल के ग्राम पंचायत धरमौली के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रतिनिधी सनेही गुप्ता का स्वर्गवास हो गया था जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों का हाल जान शोक संवेदना व्यक्त किया |
इस समय भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह, ब्लाक प्रमुख आनद शंकर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधी सतीश मद्धेशिया, पूर्व जिला सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, ग्राम प्रधान विवेक पटेल, अंगद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजय द्रिवेदी उर्फ नंदू दूबे, छविनाथ मद्धेशिया, संदीप पाण्डेय आदि उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!