संवाददाता राहुल मिश्रा
महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जिले में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने के लिए कई उपनिरीक्षक तथा हेड कांस्टेबल के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया था। उसी क्रम में बहुआर चौकी प्रभारी नीरज कुमार को विवेचना लापरवाही पाए जाने पर पुलिस लाइन भेज दिया गया। उनकी जगह पर खनुआ चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह को बहुआर चौकी का प्रभारी बनाया गया। बुधवार को नवागत चौकी प्रभारी बहुआर चौकी पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया की प्राथमिकता के आधार पर फरियाद सुनकर फरियादियों को समय से निष्पक्ष न्याय दिलाया जाएगा। महिला संबंधित अपराध में तत्काल कार्रवाई करते हुए। अपराध और अपराधियों पर कड़ा अंकुश लगाया जाएगा। तथा भूमि संबंधित विवाद का निस्तारण किया जाएगा। इसी के साथ चौकी पर मौजूद सभी पुलिस जवानों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया।