ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का ज्ञानेंद्र सिंह ने किया शुभारंभ ।।

आनन्द कुमार मिश्र संवाददाता परतावल

विकास खण्ड परतावल में आज ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगित का क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने उद्घाटन किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चो में स्वस्थ अनुशासन की भावना का विकास होता है, यही तेज तर्रार बच्चे आगे चलकर देश का नाम रोशन करते है | सरकार की मंशा है कि हर गांव-गांव स्टेडियम बनाने की है | धीरे धीरे निर्माण शुरू हो गया है |

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में परतावल ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने कहा कि इतने कम संशाधन में बच्चों के अंदर खेल भावना का विकास किया जा रहा है |इसके लिए सरकारी स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाए बधाई के पात्र है | बच्चो के अंदर छुपी खेल प्रतिभा को बाहर निकाल रहे है |

खण्ड शिक्षा अधिकारी परतावल मुसाफिर सिंह पटेल ने एक शेर के माध्यम से संदेश दिया कि “कुछ लोग कुल की बदनामी कराते है, कुछ लोग कुल का नाम रौशन करते है” | आप सभी बच्चों को चाहिए कि स्वस्थ और स्वच्छ भावना से खेल जगत में नाम कमाएं |

पनियरा विधानसभा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खेल रैली का शुभारंभ किया | जिसके बाद दिन भर बच्चे कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया |
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नित्यानंद मिश्र, डाक्टर पूजा शुक्ला, डाक्टर अनामिका व जयंती कनौजिया ने संयुक्त रूप से किया |

इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी, दिनेश पांडेय, अम्बरीष शुक्ला, अशोक सिंह, वंदना त्रिपाठी, रामआशीष पटेल, दिनेश चंद्र विश्वकर्मा, बृजेन्द्र पटेल, इसरावल अली, निरंजना सिंह, कृष्ण मुरारी, सुनील वर्मा, प्रियंका पाण्डेय सहित भारी संख्या में शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित रही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!