एसओ अभिषेक सिंह ने मनाई मुसहरों संग, दीपावली का त्योहार

आनन्द कुमार मिश्र संवाददाता

महराजगंज:- जनपद के श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दीपावली पर्व पर नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 09 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में मुसहर समाज के अति गरीब परिवारों के साथ दीपावली पर्व पर फल के साथ मिठाईयों का वितरण किए |थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दीपावली पर्व के संध्या पर अपने पुलिसकर्मियों के साथ मुसहर समाज के लोगों में पहुंचे l वहां मौजूद छोटे बच्चों को मिठाई, फल और पटाखा वितरित किया, उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के बीच पर्व मनाने से खुशियां और दोगुनी बढ़ जाती हैं | उनके साथ पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गो में फल और मिठाईयां वितरित कर साथ दीवाली पर्व का जश्न मनाया | पुलिस के हाथों फल और मिठाई पाकर गरीब बच्चों के चेहरे खिल गए | दीपावली पर्व पर पुलिस कर्मियों की तरफ से किए गए इस कार्य की सराहना क्षेत्र के लोग कर रहे हैं | आज एक बार फिर श्यामदेउरवा पुलिस ने इस बात को दर्शाया कि इंसानियत अभी जिन्दा है |इस मौके पर परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल, कॉस्टेबल हिमांशु सिंह, प्रताप राजभर, विकास यादव, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!