आनन्द कुमार मिश्र संवाददाता

परतावल:- आज विकास खंड परतावल के प्रमुख कक्ष में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर “द साबरमती रिपोर्ट” को चलचित्र के माध्यम से सामूहिक रूप से देखा गया है। आज परतावल ब्लॉक परिसर में भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठकर “द साबरमती रिपोर्ट” चलचित्र को सामूहिक रूप से देखा गया। गोधरा में किए गए कांड को जिसमें साबरमती एक्सप्रेस में हुए बेकसूर लोगों को सोची समझी साजिश के तहत जला कर मार देने के बाद हादसा के रूप में दिखाना निंदनीय था, लेकिन सच को तो बाहर आना ही था।इस दौरान मौजूद रहे ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, परतावल मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, घुघली मंडल अध्यक्ष भोला मल्ल, श्यामदेउरवा मंडल अध्यक्ष जयहिंद सिंह, चौपरिया प्रधान विवेक पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, अशोक यादव, अजीत मिश्रा, सभासद विनय सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता भारती, बलराम उपाध्याय, राजन मद्धेशिया, मिथिलेश कुमार मंटू तेज प्रताप, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने एक साथ बैठकर फीचर फिल्म को देखा।