भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला बैठक का हुआ आयोजन

राहुल मिश्रा/तहसील प्रभारी निचलौल

महराजगंज:-भारतीय जनता पार्टी कार्यालय महराजगंज पर रविवार को संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ संचालन सह चुनाव प्रभारी पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने किया। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम गीत से हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी ओंकार केशरी ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए क्षमतावान और विचारवान लोगों को लाना होगा। आज पार्टी जिस ऊंचाई पर पहुंची है आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या और परिश्रम के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है, जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों को समान रुप से पार्टी में समायोजित किया जाता है। अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित स्थान जरुर मिलता है। संगठन पर्व के तहत पार्टी का संगठनात्मक चुनाव होना है, जिसमें 5 दिसंबर तक बूथों का गठन कर लेना है। 15 दिसंबर तक मण्डलों का गठन कर लिया जाएगा। 5 तक बूथ समिति का गठन करना है। इसके लिए शक्ति केन्द्रवार चुनाव अधिकारी बनाये गये है जिनके नेतृत्व में बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों का गठन होना है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम दो सक्रिय सदस्य बनाए जाने आवश्यक हैं। प्रत्येक मंडल में अधिकाधिक संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी अपेक्षित है।6 दिसंबर को भारत रत्न डॉ भीम राव आंबेडकर जी की पुण्य तिथि सभी बूथों पर मनाना है। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के शहीद पुत्रों की स्मृति में बाल दिवस मनाना है। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य ही पदाधिकारी बन सकता है। मंडल अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष से कम आयु वाले ही मंडल अध्यक्ष बनेंगे। कार्यशाला को जिला प्रभारी रामवजियावन मौर्य, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, पनियरा चेयरमैन उमेश जायसवाल, सह चुनाव प्रभारी जिला महामंत्री बबलू यादव ने भी संगठन के चुनाव पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,रामाज्ञा निषाद, मधुर सिंह,संतोष सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल,प्रदीप सिंह, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, सरोज पांडेय, बैजनाथ पटेल, बच्चू लाल चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार ,पूर्व प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, नरेंद्र खरवार के अलावा मंडल अध्यक्ष गण, मंडलों के चुनाव प्रभारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!