मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में 5वी बार जिले को मिला पहला स्थान डीएम ने दी बधाई

महराजगंज:-राजस्व और विकास कार्यों में महाराजगंज जिले ने लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी अनुनय झा के नेतृत्व में जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। विकास कार्यों और राजस्व मामलों में जिले की यह कामयाबी प्रशासनिक कर्मठता और जनता के सहयोग का परिणाम है। डीएम अनुनय झा ने इसे जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनपदवासियों की सामूहिक मेहनत का नतीजा बताया। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन और अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. पंकज वर्मा ने जिले में किसानों और गरीब छात्रों के लिए योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर प्रशासनिक कार्यों को नई ऊंचाई दी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। लगातार पांच महीने तक शीर्ष स्थान पर बने रहना जिले के प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों की दक्षता को दर्शाता है। जनपदवासियों ने भी जिले को इस उपलब्धि तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!