आनन्द कुमार मिश्र : संवाददाता परतावल
आज पनियरा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों ने पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नगर पंचायत परतावल स्थित आवास पर पहुंच आशीर्वाद लिया। वहीं सभी नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों ने विश्वास दिलाया कि पार्टी के प्रति समर्पण एवं सच्ची लगन और जिम्मेदारियों को शत प्रतिशत निभाने की कोशिश करूंगा। पार्टी के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने मंडल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, मण्डल अध्यक्ष श्यामदेऊरवा जर्नादन सिंह, मण्डल अध्यक्ष मुजुरी देवेन्द्र गिरी, मण्डल अध्यक्ष घुघली दक्षिणी अरविन्द चौधरी, मण्डल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति को आशीर्वाद स्वरूप बधाई देते हुए कहा कि सच्चे मन और निष्ठा से पार्टी के नीतियों पर चल अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का अपील किया।
इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि उमेश गुप्ता, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, बलराम उपाध्याय, विजेंद्र गौतम, मनोहर मद्धेशिया, तेज़ प्रताप मोदनवाल, बृजेश सिंह पहलवान, डिप्टी उपाध्याय, गजेंद्र सिंह, राजन मद्धेशिया, मिथिलेश कुमार मंटू, पूर्व प्रधान गणेश पाण्डेय, कन्हैया मद्धेशिया, छविनाथ मद्धेशिया सहित तमाम लोगों ने उन्हें बधाईया दीं।