अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुआ महिला दिवस।

संवाददाता राहुल मिश्रा

महराजगंज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में महिला मोर्चा के तत्वाधानमें महिला दिवस का आयोजन किया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह,जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर साल महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में उन्हें सामान्य का अधिकार दिलाने के मकसद से यह दिन 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन उनकी मेहनत, समर्पण, संघर्ष और सम्मान का प्रतीक है। एक महिला अपने जीवन में कई सारे उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ता है। बावजूद इसके हर मुश्किलों को पार कर वह अपनी सभी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाती हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति माता एवं बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए, कहा मातृशक्ति आज समर्पण और जज्बे के साथ सेवा के नये प्रतिमान गढ़ रही है। देश की ताकत एवं समाज की शक्ति हैं आज मातृशक्ति, आज हमारी माताएं और बहनें धर परिवार, खेल, व्यापार, शिक्षा, अंतरिक्ष एवं हर क्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से सफलता के शिखर तक पहुंची है। इस अवसर पर जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मधु पांडेय ने भी संबोधित किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त किया जबकि संचालन जिला मंत्री सरोज पांडेय ने किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता वंदना तिवारी, फरीदा इरम , रमाकांति त्रिपाठी ,जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल बबलू यादव, शुभ्रा सिंह, जिला मंत्री गौतम तिवारी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!