Maharajganj news:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का विकास खण्ड परतावल में मनाया गया जन्मदिन।।

आनन्द कुमार मिश्र संवाददाता परतावल

Maharajganj news: आज 2 अक्टूबर को राष्ट्र पिता मोहनदास करमचंद गांधी का जन्मदिन मनाया गया |परतावल ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा के साथ खण्ड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण करने के उपरान्त राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया |ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने कहा कि आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्मदिन इस लिए मनाया जाता है की महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे, जिन्होंने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के माध्यम से भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, इस दिन को भारत में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है, और इसे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित आंदोलनों का नेतृत्व किया, जैसे कि असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च (नमक सत्याग्रह), और भारत छोड़ो आंदोलन | उनका जीवन आदर्शों, सादगी और सत्य के प्रति समर्पित था | वे “राष्ट्रपिता” के रूप में सम्मानित हैं | गांधीजी का दर्शन न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों को प्रेरित करता है | 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या कर दी गई थी |खण्ड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा ने कहा कि आज ही के दिन पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था |वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे और उनकी सादगी, ईमानदारी और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते थे | शास्त्री जी ने स्वतंत्रता संग्राम में भी भाग लिया और जेल गए | प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश का नेतृत्व किया | उनका प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” भारतीय कृषि और सैनिकों के महत्व को दर्शाता है। उनके कार्यकाल में देश ने आत्मनिर्भरता और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत किया | 11 जनवरी 1966 को उनकी मृत्यु हुई |इस दौरान राधेश्याम गुप्ता, दिलीप कुमार गौतम, सुधीर सिंह, दीपक पाण्डेय, पुनीत पाण्डेय, सरविंद यादव, दिनेश आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!