संवाददाता :- इंजीनियर इरफान :-
महाराजगंज न्यूज़ :- महाराजगंज जनपद के पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने आज पनियरा विकासखंड के ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा, डिगुरी, सतगुरु, मुजुरी, कमासिन खुर्द, रजौरा कला, एवं बेल्टीकरा सहित विभिन्न गांव के छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया
इस दौरान उनके साथ खंड विकास अधिकारी पनियरा अमरनाथ पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुड्डू प्रसाद एपीओ अवनीश शुक्ला, पूर्व प्रमुख जयनाथ सिंह, प्रधान अमरजीत यादव, वीरेंद्र यादव, राजू सिंह, अनिल यादव, मनोज यादव, नीरज कुमार, इबरार सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे
इस अवसर पर पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने उपस्थित सभी ग्रामों के प्रधानगणों से व्यवस्था संबंधी जानकारी ली एवं सचिव को छठ घाटों की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए