पुनीत कुमार पांडेय : संवाददाता भिटौली
सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज पुरैना में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई महराजगंज सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज पुरैना खंडी चौरा में रविवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद की ओजस्वी वाणी, ओज पूर्ण विचारों ने सुप्त लोगों को जागृत किया। उनकी युवावस्था देश के हर युवा के लिए एक बेहतरीन मिसाल है। यही वजह है उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद के जोशीले विचार हमेशा से युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं और उनमें नई ऊर्जा व चेतना का संचार करते रहे हैं। ऐसे में यह दिन भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
इस अवसर पर शिक्षक नवीन मिश्रा, मदन जायसवाल, पिंटू मिश्र, रामकृपाल चौधरी, अभिषेक चौबे, आलोक मिश्रा, अमरजीत चौरसिया, विजय सिंह, आलोक मिश्रा, हरिद्वार विश्वकर्मा, राजू गुप्ता, विजय पटेल, अवधेश गोंड, वासुदेव प्रजापति, कमलेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।