संवाददाता : बागपत।
बागपत में झाड़ फूंक के बहाने महिला से सामूहिक रेप की वारदात सामने आई है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक मौलवी व उसके साथी ने झाड़ फूंक करने के बहाने उसे बेहोश कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो तांत्रिक मौलवियों सहित चार आरोपियों के खिलाफ वहां मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। वहीं उसका मुंह बोला फूफा भी जेल में ही बंद था। जो छूटकर बाहर आ गया तो महिला ने जब उससे जेल छूटने का तरीका पूछा तो उसने बताया कि झाड़ फूंक व तंत्र विधा करवाई है, जिससे वे जेल से बाहर आया। उसकी बात पर विश्वास कर महिला भी तांत्रिक से झाड़ फूंक करवाने आई थी। तभी तांत्रिक मौलाना नसीम ने अपने साथी महबूब के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। फिलहाल बागपत पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पीड़िता सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डोला गांव की रहने वाली है। उसका पति जेल में है। पति का जमानत कराने महिला ने झाड फूंक कराने निवाडा गांव पहुंची। जहां मुजफ्फरनगर के रहने वाले दो तंत्र क्रिया करने वाले मौलवी नसीम और गफ्फार ने महिला को कमरे में बंद कर उसके साथ रेप किया। वहीं जब महिला वहां से अपने घर पहुंची तो वह अपने परिजन को साथ लेकर थाने पहुंची और उसने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला के फूफा और दोनों मौलवियों को गिरफ्तार कर लिया है।